बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क से नीचे लटक गई टेंपो ट्रैवलर

--Advertisement--

Image

चालक ने पर्यटकों की जान बचाने के लिए ट्रैवलर को पहाड़ी की तरफ मोड़ा, लेकिन गाड़ी पहाड़ी से टकराकर सड़क की दूसरी ओर आ पहुंची। गनीमत रही कि ट्रैवलर सड़क से नीचे खाई में नहीं लुढ़की।

कुल्लू, आदित्य

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर जलोडा के पास पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरने से बच गई। हादसा देर रात का बताया जा रहा है। गुड़गांव के दस पर्यटक जलोड़ी दर्रा से बंजार की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।

चालक ने पर्यटकों की जान बचाने के लिए ट्रैवलर को पहाड़ी की तरफ मोड़ा, लेकिन गाड़ी पहाड़ी से टकराकर सड़क की दूसरी ओर आ पहुंची। गनीमत रही कि ट्रैवलर सड़क से नीचे खाई में नहीं लुढ़की। इस हादसे में चालक घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल बंजार लाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चालक को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। डीएसपी बंजार बिनी मिंहास ने कहा कि सोझा के जलोडा के पास पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में 53 वर्षीय चालक रिजवान पुत्र मुन्ना दिल्ली को हल्की चोटें आई हैं। सभी पर्यटक सुरक्षित हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...