बठरा पंचायत के युवाओं ने घायल अवस्था में घूम रहे बेसहारा पशुओं का किया उपचार

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

डाडासीबा के अंतर्गत शनिवार को पंचायत बठरा के युवाओं ने जख्मी हालत में घूम रहे नौ पशुओं का उपचार किया। उन्होंने बताया जो लोग अपने पशुओं का दूध पीकर उनको बेसहारा छोड़ रहे हैं उनके खिलाफ़ आवाज़ उठाने का निर्णय लिया।

इन युवा साथियों की मौजूदगी में कार्य हुआ परीक्षित कुमार, रविंद्र कुमार , रशपाल सिंह, सौरव ठाकुर, परवेश भाटिया, रोकी ने मिलकर बेसहारा पशु घायल हुए थे इन सभी साथियों ने मिलकर बेसहारा पशुओं का उपचार किया।

इन्होंने बताया जो पशु बेसहारा घूम रहे हैं और घायल अवस्था में है। कुछ पशुओं के कानों में टोकन नंबर भी हैं और कुछ पशुओं के कानों के टोकन नंबर काट दिए गए है।

उन्होंने विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जो बेसहारा पशु जिनके कानों में टोकन लगे हैं और लंपी बीमारी से पीड़ित हैं। पशु मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

जो लोग अपने पशुओं को बेसहारा छोड़ रहे हैं जिन पशुओं के कानों में टोकन लगे हैं पशुओं के मालिक तक पहुंच कर कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। बेसहारा पशु लोगों की फसलों को चट कर रहे हैं बेसहारा पशु ग्रामीणों की परेशानी का सब बने हुए हैं।

बठरा पंचायत प्रधान के बोल 

उधर इस संबंध में पंचायत बठरा की प्रधान सुनीता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया पंचायत में किसी ग्रामीण ने अपने पशु बेसहारा छोड़े हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी वेटरनरी डॉक्टर से मिलकर पशुओं को इंजेक्शन लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...