बजट में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के लिए 20 करोड़ का प्रावधान : केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

शाहपुर एटीसी के माध्यम से बच्चों को नेचर कैंप के लिए किया रवाना, विश्व मौसम विज्ञान दिवस पर दी शुभकामनाएं

शाहपुर, 23 मार्च – नितिश पठानियां

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के लिए इस बार प्रदेश बजट में 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने यह जानकारी आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रजोल में जिला कांगड़ा एवं चंबा के बच्चों को नेचर कैंप के लिए रवाना करने से पूर्व दी।

उन्होंने बताया कि यह राशि प्रदेश में स्थापित एटीसी (उपयुक्त प्रौद्योगिकी केंद्रों) के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन में उपयोग की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में विज्ञान, नवाचार और पर्यावरण जागरूकता को नई दिशा मिलेगी।

इस दौरान एटीसी शाहपुर के तत्वावधान में जिला कांगड़ा और चंबा के 14 स्कूलों के 40 विद्यार्थियों को नेचर कैंप के लिए रवाना किया गया। विद्यार्थी पालमपुर साइंस सिटी, गोपालपुर चिड़ियाघर तथा चाय बागानों का भ्रमण कर प्रकृति, पर्यावरण और विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करेंगे।

केवल सिंह पठानियां ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नेचर कैंप से लौटकर अपने अनुभव, नवाचार और सुझाव साझा करें, ताकि युवाओं की सोच को उचित मंच मिल सके। उन्होंने विश्व मौसम विज्ञान दिवस के अवसर पर उपस्थित बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में एटीसी शाहपुर की प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुनंदा पठानिया ने मुख्यातिथि एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए नेचर कैंप की रूपरेखा साझा की। इसके बाद एटीसी प्रभारी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य नीना, रैत के प्रधानाचार्य शमशेर भारती, शाहपुर के बलजीत दियोलिया, दरीणी के नरेंद्र शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, एचआरटीसी बीओडी निदेशक विवेक राणा, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, जानें सभी फैसले विस्तार से

चुनाव लडऩे का सपना चकनाचूर, ये लोग नहीं लड़...

त्रिशा बी.एड. कॉलेज में शहीद दिवस का आयोजन

हिमखबर डेस्क शहीद दिवस के पावन अवसर पर “मेरा युवा...

डॉ. आर.के.जी.एम.सी. हमीरपुर में HP ISACON 2026 का सफल आयोजन

हिमखबर डेस्क डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर के एनेस्थीसिया...

एचआईवी-एड्स से ग्रस्त लोगों और उनके आश्रितों तक पहुंचाएं योजनाएं

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित...