
चम्बा – भूषण गूरूंग
चंबा जिले के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा निशुल्क दिया जाएगा।
इस संदर्भ में उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने समस्त सरकारी स्कूलों के मुखियाओं को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। झंडे के खर्च का वहन स्कूलों को अपने फंड से करना पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार एक झंडे की कीमत न्यूनतम 25 रुपये निर्धारित की है। स्कूल की संख्या के हिसाब से जहां झंडों का वितरण किया जाएगा ।
तो वहीं, दूसरी तरफ स्कूल प्रबंधन की ओर से भुगतान भी किया जाएगा। इसका तमाम ब्योरा विभाग के कार्यालय में उपलब्ध करवाना होगा।
गौरतलब है कि सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 12 अगस्त को रैली निकालने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत स्कूली विद्यार्थी हाथ में तिरंगा लिए रैली निकालेंगे।
रैली के बाद विद्यार्थी तिरंगे को अपने घर में लेकर जाएंगे और अपने घर की छत पर लगाएंगे। सरकार के निर्देशानुसार झंडे की कीमत अब विद्यार्थी नहीं देंगे। बल्कि स्कूल मुखिया उपलब्ध फंड से इसका भुगतान करेंगे।
क्या कहते हैं अधिकारी
उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि इस बारे स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। कहा कि 25 रुपये न्यूनतम झंडे की कीमत है। कहा कि स्कूलों की ओर से ही इस राशि का भुगतान किया जाएगा।
