बच्चों की स्टेटमेंट पर ही मीडिया का खबर लगाना दुर्भाग्यपूर्ण

--Advertisement--

Image

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

बद्दी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने कहा बच्चों की स्टेटमेंट पर ही मीडिया का खबर लगाना दुर्भाग्यपूर्ण हमसे नहीं की कोई बात है।

बता दें कि बद्दी विश्वविद्यालय मै हाल ही में मीडिया द्वारा बिना तथ्यों के कुछ चैनलों में न्यूज़ लगा दी गई।

बद्दी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने आज प्रेस कांफ्रेंस करके इस बात को क्लियर किया जो पिछले कल बच्चों द्वारा विश्वविद्यालय आरोप लगाए गए हैं वह निरााधार हैं।

रजिस्ट्रार ने कहा कि बद्दी विश्वविद्यालय में 2018-19 के शैक्षणिक सत्र से शुरू हुआ था तब आईएनसी के तहत ही बच्चों की शैक्षणिक एडमिशन हुई थी लेकिन हमें 2021 की इंस्पेक्शन में टेक्निकली कुछ दिक्कत आ गई ।

जिससे आईएनसी ने हमें 2021 में बताया कि आपके पास हॉस्पिटल अटैचमेंट की कमी है विश्वविद्यालय ने सभी नियमों के अनुसार 40 किलोमीटर की परिधि में चंडीगढ़ और रोपड़ के अस्पतालों से अनुबंध किया।

जिसे कि आईएनसी ने कहा कि आपको केवल हिमाचल में ही 40 किलोमीटर की परिधि में हॉस्पिटल अटैचमेंट चाहिए होगी जिसके लिए आईएनसी ने 2018,19, 20 और 2021 के सत्र के विद्यार्थियों को मान्यता विधिवत रखते हुए 4 12 2021 के बाद मान्यता रद्द कर दी।जो कि 8 अप्रैल 2022 को प्रकाशित की गई ।

विश्वविद्यालय ने 2022 कोई एडमिशन नहीं की विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले इन चार सत्र के विद्यार्थियों की पढ़ाई को सुचारू रूप से चलाने के लिए आईएनसी अटल मेडिकल कॉलेज मंडी को इनके पेपर करवाने का अनुरोध किया।

जिसके फलस्वरूप प्रथम वर्ष की एप्लीकेशन और माइग्रेशन करके इनके एग्जाम अटल मेडिकल कॉलेज में कर लिए जो दूसरे तीसरे और चौथे वर्ष के छात्र हैं, उनके एग्जाम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय करेगा।

जहां से अटल मेडिकल कॉलेज बनने से पहले एचपीयू से ही यह एग्जाम कनेक्ट होते थे। बद्दी विश्वविद्यालय की नर्सिंग कॉलेज की एचपीयू से एफीलिएशन हो चुकी है और माइग्रेशन के सारे पेपर्स इस विश्वविद्यालय से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में जमा हो चुके हैं ।

आईएनसी की दिशा निर्देशों के अनुसार इन बच्चों की पढ़ाई बद्दी विश्वविद्यालय में होगी लेकिन एग्जाम एचपीयू करेगा इस विश्वविद्यालय से सारी फॉर्मेलिटी पूरी कर ली गई हैं ।

अब इनका एग्जाम एचपीयू कंडक्ट करेगा इन बच्चों के एग्जामिनेशन की देरी का कारण इंडियन नर्सिंग काउंसिल से देरी से सूचित करना और देरी से ही सारे प्रोसेस को इंटिमेट करना ही कारण रहा है।

मौजूदा हालात में 3 सत्र के एग्जाम एचपी यूनिवर्सिटी शिमला कनेक्ट करेगी और प्रथम वर्ष के छात्रों के एग्जाम अटल मेडिकल कॉलेज मंडी में जनवरी में आयोजित हो चुके हैं।

बद्दी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने कहा कि हमें खेद हैैै कि बिना तथ्यों आधार पर न्यूज़़ लगाना अति दुर्भाग्यपूर्णण है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...