बंद कमरे में मिला 27 वर्षीय युवक का शव

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा 

सोलन जिले में एक बंद कमरे में एक युवक का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केलिए भिजवा दिया है और मौत के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक सोलन के गांव चडेच में किराए के कमरे में रहता था। प्रथम दृष्टि में पाया गया कि युवक की मौत रात को अंगीठी की आग में दम घुटने से हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।मृतक युवक की पहचान (27) चमन लाल पुत्र जयराम निवासी रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है।

एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि चडेच गांव में एक व्यक्ति कमरे में मृत पड़ा है, जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...