
आयुर्वेदिक फार्मेसी के मालिक से की डिमांड
धर्मशाला – राजीव जस्वाल
जिला कांगड़ा में सीएमओ के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर एक व्यक्ति से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। गंग भैरो के पास अनिल आयुर्वेदिक फार्मेसी बगली के मालिक अनिल कुमार ने सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता को सूचित किया कि किसी ने उनके नाम से फेसबुक पर फेक आईडी बनाई है।
अनिल ने बताया कि मोबाइल नंबर 88814-77481 से उनको एक व्यक्ति वीडियो कॉल कर सीएमओ कांगड़ा के नाम पर दस हजार रुपए मांग रहा है।
सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस स्टेशन धर्मशाला को की है। उन्होंने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ धर्मशाला सुरेंद्र ठाकुर बताया कि उक्त नंबर पर पुलिस ने कॉल की लेकिन किसी तरह का रिस्पॉन्स नहीं मिला है। केस साइबर सेल को रेफर कर दिया गया है।
