फिर शर्मसार हुई मां की ममता, गली में मिला नवजात का शव

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

जनपद में ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिला के तहत आने वाली प्रताप गली में एक नवजात बच्ची का शव मिला है। नवजात का शव घर के पीछे पड़ा हुआ देखकर लोगों के होश उड़ गए। नवजात नग्न अवस्था में यहां पर फेंका गया था। इसके शरीर पर किसी भी तरह का कोई कपड़ा नहीं था।

जानकारी के मुताबिक प्रताप गली में घर के पीछे शुक्रवार देर शाम के समय एक नवजात का शव पड़ा हुआ देखा गया। मकान में किराए के कमरे में रहने वाली महिला जब झाड़ू लगाने के लिए पीछे की तरफ गई तो उसने नवजात का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ देखा।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...