फिर शर्मसार हुआ हिमाचल: सरकारी स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप, मामला दर्ज

--Advertisement--

फिर शर्मसार हुआ हिमाचल: सरकारी स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप, मामला दर्ज।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर ज़िले में एक बार फिर शिक्षा के मंदिर में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पच्छाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल के हिंदी शिक्षक पर कई छात्राओं ने यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट व बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, छह छात्राओं ने आरोप लगाया है कि शिक्षक पिछले कुछ समय से उनके साथ लगातार आपत्तिजनक व्यवहार कर रहा था।

छात्राओं का कहना है कि शिक्षक की हरकतें सीमाएं लांघ चुकी थीं, जिसके बाद उन्होंने पहले स्कूल प्रबंधन को और फिर सीधे पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए और आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। स्कूल प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कार्रवाई में सहयोग किया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी के बोल

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सरकारी स्कूल के हिंदी विषय के शिक्षक पर छह छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

शिकायत मिलने के तुरंत बाद आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...