फर्जी प्रमाण पत्र से हासिल की नौकरी, फार्मासिस्ट समेत निदेशक और पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

फर्जी प्रमाण पत्र से हासिल की नौकरी, फार्मासिस्ट समेत निदेशक और पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश में पशुपालन विभाग में एक फार्मासिस्ट को फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल करना महंगा पड़ गया।

मामले की जांच करने के उपरांत दोषी पाए जाने पर जहां पशुपालन विभाग में तैनात फार्मासिस्ट के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। वहीं विभाग के तत्कालीन निदेशक और पटवारी के खिलाफ भी विजिलेंस ने केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक विजिलेंस को शिकायत मिली थी की सरकाघाट के अनूप कुमार ने फर्जी फार्मासिस्ट का प्रमाण पत्र देकर पशुपालन विभाग में नौकरी हासिल की है , जिसके चलते विजिलेंस ने फार्मासिस्ट के प्रमाण पत्र की जांच की तो पाया कि फार्मासिस्ट ने जो प्रमाण पत्र विभाग को दिया है वह फर्जी है।

जिसके चलते विजिलेंस ने आरोपी अनूप कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 120 भी के तहत मामला दर्ज किया है , जबकि पशुपालन विभाग के तत्कालीन निदेशक और पटवारी के खिलाफ भी बिजनेस ने पुलिस थाना मंडी में मामला दर्ज करवाया है।

राज्य सतर्कता भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मध्य जॉन मंडी के एसपी कुलभूषण के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए राज्य सतर्कता भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मध्य जॉन मंडी के एसपी कुलभूषण ने बताया कि विभाग ने नियमानुसार मामले की जांच की है।

उन्होंने कहा कि यह मामला विजिलेंस के संज्ञान में गत वर्ष आया था जिसके चलते इस पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मामला गत वर्ष जुलाई महीने का है ऐसे में इस मामले में पुराने कानून के अनुसार ही कार्रवाई अमल में लाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पानी की कहानी, जिंदा दफन हो गई हिमाचल की रानी, जानिए चंबा की पौराणिक कहानी

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल की शांत वादियों में एक ऐसी...

शाहपुर गोदाम में न आएं लोग, घर-द्वार मिलेंगे घरेलू गैस सिलेंडर

एसडीएम ने की उपभोक्ताओं से अपील, गोदान परिसर में...

हिमाचल पंचायत चुनाव: 20 तक पूरा होगा पुनरीक्षण, 24 को जारी होगी अंतिम वोटर सूची

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव को लेकर...

हिमाचल पंचायत चुनाव: आरक्षित सीट के बजाय दूसरी जगह से लड़ सकते हैं चुनाव, इन्हें मिला विकल्प

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सरकार बनाने को लेकर...