फतेहपुर: सिर पर चारा उठाए सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कार सवार ने मारी टक्‍कर, हालत गंभीर

--Advertisement--

Image

फतेहपुर- अनिल शर्मा

उपमंडल फतेहपुर के तहत ग्राम पंचायत हाड़ा में पैदल चल रहे 75 वर्षीय पूर्ण चंद पुत्र बेली राम गांव हाड़ा निवासी तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए पहले फतेहपुर ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्‍हें नूरपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व मामले की तफ्तीश कर रही है।

पुलिस ने घायल व्यक्ति पूर्ण चंद का बयान दर्ज किया गया है। उनके बयान के अनुसार वह अपने सिर पर पशुओं के लिए चारे का बंडल लेकर सड़क पार कर रहे थे, इसी बीच एक कार नंबर एचपी 54 सी 2915 ने उन्हें तेज गति से और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें काफी चोटें आई हैं।

डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया हाड़ा के एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था तो कार चालक ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। उपचार के लिए पहले फतेहपुर अस्पताल ले जाया गया, यहां के बाद उन्‍हें नूरपुर रेफर किया गया है। पुलिस कार चालक जगदीप सिंह पठानिया पर धारा 279,337 आइपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...

मानवता को झकझोरने वाली घटना: जन्म के चंद घंटों बाद नवजात को अस्पताल में छोड़ माता-पिता फरार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में झकझोर...