
फतेहपुर, अनिल शर्मा
उपमंडल फतेहपुर के तहत आते ग्राम पंचायत रियली के मांड बहादपुर के किसान खेतों में विद्युत विभाग की लटक रही हाई वोल्टेज तारों के कारण लोग परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। विद्युत विभाग की नालायकी से यह हाई वोल्टेज तारें काफी समय से ढीली पड़ी हुई हैं और जमीन से मात्र कुछ फ़ीट की दूरी पर यह तारें लटक रही हैं। इससे किसानों को न केवल अपने खेतों में बिजाई के समय दिक्कतें आती हैं बल्कि ढीली तारें तूफान के दौरान आपस में उलझकर अक्सर क्षेत्र में बत्ती गुल कर देती हैं।
लोगों का कहना है कि उलझी तारों से कारण कई बार स्पार्किंग होकर खेतों में फसलों को भी आग की भेंट चढ़ा देती हैं । स्थिति ऐसी हो चुकी है जगह-जगह पर तारे लटकी हुई है साथ में इन तारो को खंभे की जगह बांस के डंडो का सहारा दिया गया हे जो कि एक बहुत बड़ी घटना को न्योता दे रहा है वही एक जगह मंड बहादपुर में मंदिर को कनेक्शन दिया गया है लेकिन उस कनेक्शन की जो तारे हैं उनको खम्बे की व्यवस्था होने के बावजूद भी शीशम के पेड़ के साथ इन तारों को जकड़ा गया है।
यूथ क्लब रियाली के प्रधान रविंद्र सिंह ने बताया कि इस समस्या बारे विभाग को कई बार अवगत करवाया है लेकिन विभाग द्वारा इस खतरे को बार बार हल्के में लिया जा रहा है ।
लक्की शर्मा व लखविंद्र सिंह ने बताया कि जब कभी गर्मियों का मौसम शुरू होता है यहां पर बिजली कि समस्या रहती है। लटकती तारे ओर देसी जुगाड़ बहुत बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती हे विभाग को इसकी ओर ध्यान देना चाहिए।
यह बोले अधिशाषी अभियंता
विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता केडी शर्मा ने बताया कि आज का रियाली का ही दौरा है। एसडीओ साथ होंगे इनको जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे। समस्या का समाधान किया जाएगा।
