फतेहपुर में नाबालिग लडक़ी ने दिया बच्चे को जन्म

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा 

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के अंतर्गत पड़ती पंचायत की नाबालिग लडक़ी ने निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। मां-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

अभी तक नाबालिग ने बच्चे के पिता का नाम नहीं बताया है। इस घटना के बाद से हर कोई सन्न है तथा हर कोई बच्चे के पिता के बारे में अपने-अपने कयास लगा रहा है।

जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर की नाबालिग को निजी अस्पताल लाया गया, जहां पर उसने बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना पुलिस थाना में दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौका पर पहुंची, लेकिन नाबालिग द्वारा बच्चे के पिता का नाम नहीं बताया गया। नाबालिग कुछ सहमी सी लग रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा के बोल 

एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि एक निजी अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि एक नाबालिग ने उनके अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस जांच कर रही है। अभी तक नाबालिग ने बच्चे के पिता का नाम नहीं बताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...