फतेहपुर में दो गाड़ियों की टक्कर में मां-बेटी जख्मी

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

पुलिस थाना फतेहपुर के तहत वीरवार शाम फतेहपुर-दियोठी मार्ग पर दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान एक गाड़ी में बैठी मां-बेटी घायल हो गईं।

घायलों की पहचान आशा शर्मा व उनकी बेटी प्रियंका शर्मा निवासी धमेटा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुूर कर दी है।

घायलों का इलाज सिविल अस्पताल फतेहपुर में किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार स्थानीय दुकानदार कृष्ण ने बताया कि वीरवार शाम वह दुकान पर थे।

अचानक गाड़ियों के टकराने की जोर से आवाज आई। जब उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो एक गाड़ी में बैठी एक औरत व एक लड़की को चोटें आई थीं। उन्हें सिविल अस्पताल फतेहपुर ले जाया गया।

घटना में घायल आशा शर्मा व उनकी बेटी प्रियंका शर्मा ने बताया वह फतेहपुर सामान लेने आई थीं। इस दौरान गाड़ी (एचपी 88 -3411) में बैठकर एटीएम से पैसे निकलवाने जा रहे थे कि सामने से तेज रफ्तार आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी।

वहीं दूसरी गाड़ी ( सीएच 03 बाई -6361) के चालक जम्मू निवासी राहुल ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ डैम क्षेत्र में घूमने आए थे। फतेहपुर में उनकी गाड़ी की दूसरी गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। बताया कि टक्कर कैसे हुई, इसका उन्हें पता नहीं चला।

वहीं फतेहपुर पुलिस की टीम ने भी दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...