फतेहपुर के लुठियाल में झूला झूलते रस्‍सी गले में लिपटने से मासूम की मौत

--Advertisement--

Image

उपमंडल फतेहपुर के तहत पंचायत लुठियाल के गांव झलाल में शनिवार को एक बच्‍चे की गले में रस्सी लिपटने से मौत हो गई। 12 वर्षीय कमल घर में रस्सी लगाकर झूला झूल रहा था। इस दौरान अचानक रस्सी उसके गले से लिपट गई।

फतेहपुर- अनिल शर्मा 

उपमंडल फतेहपुर के तहत पंचायत लुठियाल के गांव झलाल में शनिवार को एक बच्‍चे की गले में रस्सी लिपटने से मौत हो गई। 12 वर्षीय कमल घर में रस्सी लगाकर झूला झूल रहा था। इस दौरान अचानक रस्सी उसके गले से लिपट गई। घटना के समय बच्‍चे के स्वजन मतदान के लिए गए हुए थे। पड़ोसियों ने बच्‍चे को रस्सी से लटका हुआ देखा।

उन्होंने इस बाबत सूचना मासूम के स्वजन को दी। स्वजन रस्सी को निकालकर कमल को पंजाब के तलवाड़ा अस्पताल ले गए, जहां पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंचायत के पूर्व प्रधान जगरूप सिंह ने बताया कि कमल सातवीं में पढ़ता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अकसर झूले की रस्‍सी गले में लिपटने से इस तरह के हादसे होते हैं। स्‍वजनों को बच्‍चों का झूला झूलते वक्‍त ख्‍याल रखने की जरूरत है, ताकि इस तरह के हादसे न हों। स्‍वजनों को झूला खरीदते वक्‍त यह भी ध्‍यान रखना चाहिए उसकी रस्‍सि‍यों में दूरी बनी रहने की व्‍यवस्‍था हो। अकसर रस्सियां चिपक जाने से वह लिपट जाती हैं व बच्‍चों का इसमें फंसने का भय रहता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...