
फतेहपुर, अनिल शर्मा
फतेहपुर की ग्रांम पंचयात बड़ी-वतराहन में कोरोना महामारी के मद्देनजर पंचयात प्रतिनिधियों सहित टीम ने बीडीसी तमन्ना देवी के नेतृत्व में पंचायत के हर गांव में सेनेटाइजर का छिडक़ाब किया।
इस दौरान सेन्टाइज कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले कार्यालय ग्रांम पंचयात व उप स्वास्थ्य केंद्र बड़ी-वतराहन से शुरू हुई।जिसके बाद पंचयात प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों नें पंचयात के हर गांव की गलियों सहित ज्यादा आवागमन बाले स्थानों को भी सेन्टाइज का छिड़काव किया।
इस दौरान बीडीसी सदस्य तमन्ना देवी नें लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग सरकारी निर्देशों का पालन करें और खुदको सार्वजनिक स्थानों से दूर रखें,और बिना कारण घरों से न निकल स्वयं को और अपनें परिजनों को भी महामारी कोरोना से बचाएं। उन्होंने कहा कि इंफेक्शन गांव तक पैर पसार चुका है इसलिए उन्होंने पंचयात के गांव को संक्रमण बचाव हेतु ओषदिय छिडक़ाब किया है।
इस दौरान पंचयात बड़ी वतराहण उपप्रधान रमेश धीमान,वार्ड सदस्य आरती देवी,पूनम,शशि,अभिषेक,मंगल,प्रतिभा,कंचन,के आलावा लोकनिर्माण विभाग जेई शांति स्वरुप कालिया,कांगड़ा कॉपरेटिव बैंक मैनेजर अश्वनी धीमान,फार्मासिस्ट संजय धीमान,लंबड़ टैंट हाउस राजा का तालाब,बंटी मोटर गैराज सहित अन्य लोगों ने पंचयात प्रतिनिधियों का पंचयात को सेन्टाइज करबाने सहयोग किया।
