प्रेस क्लब शिमला में हृदय रोग जांच शिविर, 85 मीडिया कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

--Advertisement--

Image

शिमला, 04 सितम्बर – नितिश पठानियां

आईजीएमसी शिमला के हृदय रोग विभाग और प्रेस क्लब ऑफ शिमला की संयुक्त पहल पर प्रेस क्लब परिसर में शनिवार को मीडिया कर्मियों के लिए निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया।

आईजीएमसी के हृदय रोग विभाग (कार्डियोलॉजी) के अध्यक्ष डॉ. पीसी नेगी की अगुवाई में हृदय रोग विशेषज्ञों ने 85 मीडिया कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

शिविर दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चला। शिविर में पहुंचे वरिष्ठ और युवा मीडिया कर्मियों ने वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पीसी नेगी की टीम से जांच और परामर्श लिया।

इस दौरान मीडिया कर्मियों के रक्तचाप और ईसीजी की भी जांच की गई। जांच में स्थिति ठीक नहीं होने पर कुछ को आईजीएमसी आने की सलाह दी गई।

शिविर में डॉक्टर सेविया डिसूजा, डॉक्टर प्रियंका ठाकुर और सीनियर रिसर्च फैलो जितेंद्र राणा ने सहयोग दिया। इस अवसर पर डॉ. पीसी नेगी ने मीडिया कर्मियों को ह्दय रोग से बचाव संबंधी उचित परामर्श दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को भागदौड़ भरे जीवन में अपने शरीर का चेकअप कराते रहना चाहिए और डाक्टरों से सलाह लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हृदय रोग के लक्षण प्रतीत होने पर मरीज को तुरंत अस्पताल लाना चाहिए। ज्यादातर मामलों में अस्पताल पहुंचने में देरी जानलेवा साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि अनियमित दिनचर्या के साथ अत्यधिक तनाव, धूम्रपान, हाइपरटेंशन, मोटापा, वसायुक्त भोजन व जंक फ़ूड के सेवन की आदतों के कारण ह्रदय रोग के मरीजों में वृद्धि हो रही है।

इसके लिए आवश्यक है कि हम सेहत के अनुरूप कम वसा युक्त भोजन का सेवन करें, धूम्रपान, मदिरा और जंक फ़ूड के सेवन से बचें और नियमित व्यायाम व योग करें।

प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा पैदल चलें। अपने खाने में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित रखें और इसकी नियमित निगरानी करें।

प्रेस क्लब ऑफ शिमला के अध्यक्ष उज्जवल शर्मा ने बताया कि शिविर में आईजीएमसी के हृदय रोग विशेषज्ञों ने 85 मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। शिविर में बीपी एवं ईसीजी की जांच भी की गई।

उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए आईजीएमसी के हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पीसी.नेगी का आभार जताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...