प्रेस क्लब व एनयूजे इंडिया ने स्वर्गधाम बददी में रोपी हरियाली, तीन दर्जन से ज्यादा पौधे रोप पर्यावरण संरक्षण का बीडा उठाया

--Advertisement--

Image

बददी, 8 अगस्त। सुभाष चंद

प्रेस क्लब बददी ने शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर रविवार को बददी के मोक्षधाम में पौधारोपण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरिओम योगा सोसाईटी के चेयरमैन डा. श्रीकांत शर्मा ने शिरकत की वहीं कार्यक्रम की अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस (एनयूजे इंडिया) के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने की।

स्वर्गधाम में तीन दर्जन से ज्यादा फलदार व छायादार पौधे लगाए गए वहीं उनके संरक्षण व संवर्धन का बीडा भी उठाय गया। इस दौरान क्लब के हर सदस्य ने एक एक पौधा लगाया वहीं आई हुई हर अलग अलग संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी पौधारोपण किया।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष किशोर ठाकुर व कार्यक्रम के प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि क्लब हर साल बरसात में अलग अलग स्थानों पर पौधारोपण सामाजिक दायित्व निर्वहन कार्यक्रम के तहत करता है।

उन्होने कहा कि विभिन्न प्रजातियों के पौधे यहां मंहत जी के नेतृत्व में लगाए गए। वहीं एनयूजे इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षण करना सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे।

इस अवसर पर प्रेस क्लब बददी के प्रधान रुप किशोर, संरक्षक सुरेंद्र शर्मा, ऋषि ठाकुर, शांति स्वरुप गौतम, रंजन कुमार, राजेंद्र चौधरी, राज कश्यप, ललित वर्मा, सतीश ढूंढवा, कपिल देव शर्मा, आर्य समाज के युवा संयोजक हर्ष आर्य, मोनिका यदुवंशी, सत्य प्रकाश व अर्जुन सिंह सहित कई सदस्य मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, जानें सभी फैसले विस्तार से

चुनाव लडऩे का सपना चकनाचूर, ये लोग नहीं लड़...

त्रिशा बी.एड. कॉलेज में शहीद दिवस का आयोजन

हिमखबर डेस्क शहीद दिवस के पावन अवसर पर “मेरा युवा...

डॉ. आर.के.जी.एम.सी. हमीरपुर में HP ISACON 2026 का सफल आयोजन

हिमखबर डेस्क डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर के एनेस्थीसिया...

एचआईवी-एड्स से ग्रस्त लोगों और उनके आश्रितों तक पहुंचाएं योजनाएं

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित...