प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कांगड़ा ने ऑनलाइन कार्यों के खिलाफ खोला मोर्चा

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयंम

प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कांगड़ा की बैठक संजय पी सी प्रदेश महासचिव हिमाचल प्रदेश, जिला अध्यक्ष अनिल भाटिया एवं जिला महासचिव कुलदीप पठानिया की अध्यक्षता में राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला कोटला में संपन्न हुई। जिसमें जिला के समस्त 23 खंडों के सुयोग्य खण्ड अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष एवं उनकी खंड कार्यकारिनियों के साथ-साथ जिला की समस्त जिला कार्यकारिणी के साथ- साथ लगभग 70 अध्यापक साथियों ने भाग लिया।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विभाग द्वारा दिन प्रतिदिन ऑनलाइन कार्य को बढ़ाना रहा। संघ के पदाधिकारियों ने जिला कांगड़ा में कनिष्ठ अध्यापकों के लगभग 650 पद खाली होने पर कड़ा ऐतराज जताया है और इसके साथ संघ ने यह भी कहा है कि जिला की लगभग 800 प्राथमिक पाठशालाओं में मात्र एक अध्यापक ही कार्य कर रहा है।

हमारा बेसिक कार्य बच्चों को पढ़ाने का है लेकिन विभाग दिन प्रतिदिन हमारे ऊपर ऑनलाइन कार्य को बढ़ावा देते हुए हमे वाध्य कर रहा है। और हमारे पास इतना समय नहीं बचता है कि हम ऑनलाइन कार्यों के साथ- साथ बच्चों को भी अच्छे तरीके से शिक्षित कर सकें।

संघ ने कहा है कि हमारे शिक्षकों को सर्व शिक्षा अभियान के चलते लगभग 01 बर्ष पहले प्रदेश की समस्त पाठशालाओं को आदेश जारी किये गए, कि सभी स्कूल प्रभारी एसएसए के खाते केवल एचडीएफसी बैंक में खोलें और इन खातों को खोलने के लिए वाध्य भी किया गया। और उस समय यह कहा गया था कि आपको कहीं जाने की कोई जरूरत नहीं है।

जबकि अब हमारे शिक्षकों को 25 से लेकर 60 किलोमीटर दूर बैंक में जाना भी पड़ रहा है और जिससे पढ़ाई का कार्य तो अब बहुत प्रभावित ही हो रहा है। न ही मोबाइल सही चलते हैं और समय के बर्वादी के साथ- साथ सरकार पर यात्रा भत्ते का भी भार बहुत बढ़ रहा है।

प्राथमिक शिक्षक संघ ने विभाग द्वारा नए – नए एक्सपेरिमेंट करने का विरोध करते हुए कहा है कि केवल और केवल हमें पढ़ाने दीजिए हम बच्चों को उत्तम शिक्षा देंगे ऑनलाइन पढ़ाई में हमारे शिक्षक बेसिक एजुकेशन ऑब्लिक पढ़ाई करवाने में असमर्थ हो रहे। जिससे शिक्षक अग्रिम कार्यों को सही ढंग से करें तो बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों के पास में नहीं बच रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी नियुक्ति केवल बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने की है, हम उसी पर फोकस करते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने विभाग से गुहार लगाई है की जल्द ही विभाग ऐसे कार्यों को करने के लिए इन्फ्राट्रक्चर मुहैया करवाए, अन्यथा हमारे स्कूल बंद होने की कगार पर होंगे। कोई भी अभिभावक सरकारी स्कूल में बच्चों को भेजने के लिए नहीं सोचेगा, इसका जिम्मेदार बिभाग और सरकार होगी।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर जिला के मुख्य सरंक्षक रजिंदर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिंदर ठाकुर,कोषाध्यक्ष अजीव शर्मा संयुक्त सचिव सुनील धीमान, लेखाकार गुरमीत सिंह, संगठन मंत्री शशि शर्मा, खण्ड प्रधान सुरिंदर शर्मा, बलबीर संधु, बलदेव सिंह, राम कुमार शर्मा, मुल्तान सिंह, अशोक कुमार, रमेश कुमार, अनिरुध गुलेरिया, मनजीत गांधी, शिव कुमार शर्मा, प्रीतपाल चौहान, राजीव शर्मा, राहुल शर्मा, कमलजीत चौधरी, सुरिंदर राणा, हरि ओम शर्मा, मनोहर राणा, उपेंद्र दत्त शर्मा, हरीश कुमार, रजिंदर जग्गी, राज कुमार राणा, चमन शर्मा एवं हंस राज धीमान आदि मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...