प्राथमिक शिक्षक संघ के सैंकड़ों शिक्षकों द्वारा सरकार की नीतियों के खिलाफ निकाली विशाल रैली, की जमकर नारेबाजी

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग 

हिमाचल प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में लागू की गई क्लस्टर प्रणाली के खिलाफ प्राथमिक शिक्षकों का गुस्सा आज जिला मुख्यालय चम्बा में फूट पड़ा।

हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिला अध्यक्ष पुनीत निराला के नेतृत्व में जिले के सैंकड़ों शिक्षकों ने एक विशाल आग्रह रैली निकालकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह रैली चम्बा के भरमौर चौक से शुरू हुई और पूरे मुख्य बाजार का चक्कर काटते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंची।

रैली के माध्यम से शिक्षकों ने सरकार को यह स्पष्ट संदेश दिया कि यदि क्लस्टर प्रणाली की अधिसूचना वापस नहीं ली गई, तो शिक्षक ‘आर-पार’ की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

जिला अध्यक्ष पुनीत निराला ने सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि 1984 में लंबे संघर्ष के बाद बने प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के अस्तित्व पर अब खतरा मंडरा रहा है।

शिक्षकों को डर है कि इस नई प्रणाली से जेबीटी शिक्षकों की भविष्य में होने वाली पदोन्नतियां रुक जाएंगी। अब शिक्षकों को छुट्टियों और अन्य कार्यों के लिए स्कूल के मुख्य शिक्षक के साथ-साथ क्लस्टर हेड और बी ई ईओ दोनों को रिपोर्ट करना पड़ रहा है, जिससे प्रशासनिक दुविधा बढ़ गई है।

निराला ने बताया कि पिछले 3 महीनों में वे मुख्यमंत्री से 6 बार मिल चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही हाथ लगा है। उन्होंने यह भी कहा कि 23 सितंबर 2025 को जारी क्लस्टर प्रणाली की अधिसूचना प्राथमिक शिक्षा के ढांचे को चरमरा देगी।

अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है और शिक्षक अपनी एकजुटता दिखाकर रहेंगे। इस मौके पर जिले के सभी खंडों से शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

बिलासपुर - सुभाष चंदेल  किरतपुर साहिब–नेरचौक फोरलेन मार्ग पर सोमवार...

होलिका दहन 2026: भूलोक और सिंह राशि में भद्रा, जानिए कब शुभ रहेगा होलिका दहन

हिमख़बर डेस्क  वर्ष 2026 में रंगों का पर्व होली के...