प्राकृतिक आपदाओं से ज़िला में 451 करोड़ रुपयों के नुकसान का आकलन -विधानसभा अध्यक्ष

--Advertisement--
विभिन्न विभागों को 34 करोड़ 57 लाख की धनराशि जारी, ज़िला राहत एवं पुनर्वास समिति बैठक आयोजित
चंबा, 7 नवंबर – भूषण गुरुंग
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि गत मॉनसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से ज़िला में विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं परिसंपत्तियों को 451 करोड़ रुपयों के नुकसान का आकलन किया गया है ।
विधानसभा अध्यक्ष आज ज़िला राहत एवं पुनर्वास समिति की उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। बैठक में विधायक नीरज नैय्यर, डीएस ठाकुर, डा. जनक राज भी विशेष रुप से उपस्थित रहे ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भारी प्राकृतिक आपदाओं के चलते ज़िला में विभिन्न सड़कों, विद्युत एवं जलापूर्ति योजनाओं की बहाली को लेकर राज्य आपदा राहत फंड के तहत विभिन्न विभागों को 34 करोड़ 57 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने विशेष पैकेज के तहत ज़िला को 3 करोड़ 35 लाख की धनराशि भी उपलब्ध करवाई है ।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोगों के घरों को हुए नुकसान की भरपाई को लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम चरण में 219 आवास मामलों को स्वीकृति प्रदान की है तथा इसके तहत द्वितीय चरण के में 290 आवास मामलों को प्रदेश सरकार द्वारा जल्द स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा न्यूनीकरण कार्यों के तहत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के तहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए।
उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा किसानों एवं बागवानों को प्रदान की गई राहत मामले में विभागीय अधिकारियों को किसानों द्वारा खेतों में किए गए कार्यों के निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए ।
बैठक में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कार्यवाही का संचालन करते हुए किए गए विभिन्न कार्यों को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से रखा।
उन्होंने बताया कि सभी सड़कों, पेयजल योजनाओं एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु कर दिया गया है। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि ज़िला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत 9158 संरक्षण कार्यो को जिला योजना समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है ।
ये रहे उपस्थित
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीएम अरुण शर्मा, अनिल भारद्वाज, कुलबीर सिंह राणा, पारस अग्रवाल, जोगेंद्र कुमार, नवीन कुमार, अधीक्षण अभियंता दिवाकर पठानिया, राजेश मोंगरा, राजीव ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाडक सहित विभिन्न विभागों के ज़िला अधिकारी उपस्थित रहे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...