प्राइम स्टील लोहा उद्योग दिन रात सरेआम फैला रहा प्रदूषण

--Advertisement--

उद्योग के शेड से निकल रहे धुएं से छात्र ओर पुलिस भी परेशान, शिकायत के बाबजूद पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड नहीं करता कोई कार्रवाई

बद्दी – रजनीश ठाकुर

प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में स्थापित उद्योग यहां की हवा, पानी ओर ज़मीन में जहर घोल रहे हैं। उद्योगों से निकलने वाले गंदे पानी से जहा भूजल दूषित हो रहा है। वहीं लोहा उद्योगों के धुएं ने लोगों का सांस लेना दूभर कर दिया है।

बरोटीवाला के तहत बटेड़ में स्थित प्राइम स्टील लोहा उद्योग के शेड से दिन रात धुआं निकल रहा है। इस उद्योग की चिमनी लोगों ने कभी चलती नहीं देखी, जिसके चलते उद्योग के शेड से निकलने वाले धुएं ने लोगों को परेशान कर रखा है।

प्राइम स्टील के समीप बरोटीवाला डिग्री कॉलेज ओर बरोटीवाला पुलिस थाना है। दिन के समय जहां उद्योग के शेड से निकलने वाले धुएं से कालेज के छात्र परेशान हैं वहीं रात के समय बरोटीवाला पुलिस थाना के स्टाफ का सांस लेना मुश्किल हो जाता है।

जबकि प्रदूषण मानकों के अनुसार लोहा उद्योग का धुआं चिमनी से निकलना चाहिए ताकि धुआं नीचे न फैले। लेकिन प्राइम स्टील का धुआं शेडों से निकल रहा है जो नीचे फैल रहा है। दिन रात शेडों से निकलने वाले धुएं के चलते आसपास रहने वाले स्थानीय लोग परेशान हैं। वहीं कॉलेज के छात्र ओर पुलिस जवान भी बुरी तरह से परेशान हैं।

लोगों का कहना है के उद्योग के आसपास के क्षेत्र में लोहा उद्योग का धुंआ फैलने से लोग सांस, दिल व किडनी की बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। लोहा उद्योग के इस धुएं में लोहे के सूक्ष्म कण भी हवा में फैल रहे हैं। जबकि अगर धुआं चिमनी से निकले तो वह फिल्टर होकर निकलता है और नीचे नहीं फैलता।

लेकिन प्राइम स्टील उद्योग के शेडों से चारों ओर से निकलने वाले धुएं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सूचना के बाद जब मौके पर मीडिया टीम पहुंची तो हालात बद से भी बदतर थे। उद्योग से निकलने वाला धुआं चारों ओर फैला था।

मौके पर जब पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड के एक्सईएन प्रवीण गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने मौके पर टीम भेजकर कार्रवाई का दावा किया लेकिन, लेकिन हैरानी की बात है के 2 दिन बाद भी पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।

इससे प्रतीत होता है कि या तो प्रशासन की मिलीभक्त है या तो पिछले तीन तीन सालो से बीबीएन में बैठे अधिकारी काम ही नहीं करना चाहता है, ओर लोग प्रदूषित

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...