प्रसाद योजना के तहत होगा जिला के धार्मिक पर्यटक स्थलों का विकास – मुकेश रेपसवाल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

प्रसाद योजना के तहत जिला के धार्मिक पर्यटक स्थलों में अनेक नई विकास परियोजनाओं को शुरू किया जाएगा। इससे न केवल यहां आने वाले धार्मिक पर्यटकों के लिए सुविधाओं में सुधार होगा बल्कि जिला के पर्यटन स्थलों को विशेष पहचान भी हासिल होगी।

यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जिला मुख्यालय चंबा में प्रसाद योजना के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि प्रसाद योजना भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य तीर्थ स्थलों को विकसित करना और उनकी पहचान बढ़ाना है।

इस योजना के तहत सरकार तीर्थ स्थलों पर पर्यटन अवसंरचना के विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है ताकि वहां आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उपायुक्त ने बताया कि प्रसाद योजना के अंतर्गत चंबा, डलहौजी तथा भरमौर क्षेत्र से विभिन्न विकास परियोजनाओं से संबंधित प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला भाषा अधिकारी तुकेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोकमान्य विभाग दिनेश कुमार, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...