प्रवासी महिलाओं ने पूर्व सैनिक के बैग से उड़ाए हजारों रुपए, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई महिलाओं की हरकत

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- व्यूरो- रिपोर्ट

हमीरपुर जिला में भी बाहरी राज्यों की तरह प्रवासी महिलाओं का एक गिरोह चोरी के मामलों में सक्रिय हो गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कल शुक्रवार को पूर्व सैनिक रोशन लाल पुत्र रघुनाथ गांव पौहंज तहसील टौणीदेवी इन महिलाओं की ठगी का शिकार हुआ है।

हमीरपुर के गांधी चैक स्थित बैंक के एटीएम से रोशन लाल ने 18 हजार रुपये निकाले थे। रोशन लाल पैसे निकालने के उपरांत दुकान पर अपना बैग रखा, जिसमें रुपये डाले हुए थे, उसे एक टेबल पर रख दिया और सामान देखने लग पड़े। जब बैग में पैसे नहीं मिले, तो रोशन लाल गांधी चैक स्थित इलेक्ट्रिकल की दुकान पर पहुंचे।

तब सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो प्रवासी महिला बैग से पैसे निकालते हुए देखी गई। इसके बाद पूर्व सैनिक ने हमीरपुर पुलिस थाना में चोरी की शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर अपनी छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...