प्रभु चरणों में लीन हुईं लक्ष्मी चम्बयाल, जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने प्रकट की संवेदनाएं

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

रेडक्रॉस सोसायटी की पैट्रन सदस्या लक्ष्मी चम्बयाल (1934-2024) की सांसारिक यात्रा पूर्ण होने पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उनकी सद्गति की कामना की।

सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ओ.पी शर्मा ने बताया कि लक्ष्मी चम्बयाल 31 जनवरी 2024 को प्रभु चरणों में लीन हो गई हैं। उनका जन्म वर्ष 1934 में हुआ था तथा 90 वर्ष की आयु में उनका देहांत हुआ है। लक्ष्मी चम्बयाल पूर्व भारतीय प्रशासनिक अधिकारी स्व. जी.एस. चम्बयाल की धर्मपत्नी थीं।

सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने बताया कि लक्ष्मी चम्बयाल रेडकास सोसायटी में सामाजिक रूप से जुड़ी हुई थी तथा जिला रेडक्रॉस सोसायटी में सबसे पुरानी पैट्रन सदस्या भी थीं। वह रेडकास के अलावा अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ी रहीं।

उन्होंने कहा कि उनका चले जाना रेडक्रॉस तथा धर्मशाला वासियों के लिए अपूर्णनीय क्षति है। उन्होंने बताया कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अखिल भारतीय गायत्री परिवार की ओर से 11 फरवरी को प्रातः 11ः30 बजे जिला परिषद सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...