प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की बातचीत, जाना प्रदेश में भारी वर्षा से हुई तबाही का हाल

--Advertisement--

शिमला, 10 जुलाई – नितिश पठानियां

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा तथा बाढ़ के कारण हुए जान व माल के नुकसान के संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से दूरभाष पर बात की।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बारिश की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि प्रदेश बाढ़ तथा भारी वर्षा से बुरी तरह प्रभावित है, जिससे भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए केन्द्र सरकार से उदार सहायता का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि प्रदेश सरकार स्थिति की गहन निगरानी कर रही है। प्रदेश में भारी वर्षा, बाढ़ तथा भूस्खलन के कारण सड़क, जल तथा बिजली आपूर्ति को भारी नुकसान हुआ है। इस आपदा के कारण 17 व्यक्तियों की मृत्यु दर्ज की गई है।

प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के कारण पूरा राज्य प्रभावित हुआ है। प्रदेश सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

राज्य में फंसे लोगों को सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति तथा सहायता प्रदान की जा रही है। मौसम में सुधार के साथ ही उन्हें एयर लिफ्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बचाव कार्यों में केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल को तैनात करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को इस आपदा से हुए भारी नुकसान से उबरने के लिए केन्द्र सरकार से सहायता की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री ने इस आपदा से बाहर निकलने के लिए प्रदेश को केन्द्र सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग तथा हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी मुख्यमंत्री से दूरभाष पर बात की तथा प्रदेश में हुए नुकसान और राहत तथा बचाव कार्यों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार से प्रदेश में उत्पन्न हुई इस स्थिति को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि राज्य को इस संकट से उबरने में काफी समय लगेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...