प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व के बारे में बताएगी “मोदी @20” किताब

--Advertisement--

Image

मंडी,12 अगस्त – नरेश कुमार

यदि आप अपने मौजूदा प्रधानमंत्री के जीवन के सभी छोटे-बड़े घटनाक्रमों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो फिर आप मोदी @20 किताब को पढ़कर यह जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 वर्षों के राजनीतिक जीवन पर आधारित मोदी @20 किताब का अंग्रेजी संस्करण ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो चुका है जबकि इसका हिंदी संस्करण भी जल्द ही लोगों के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

यह जानकारी मोदी @20 किताब के जिला संयोजक डा. ओम राज शर्मा ने आज मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि देश के प्रतिष्ठित 21 लेखकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर एक किताब लिखी है जिसे मोदी @20 नाम दिया गया है। किताब को पांच खंडों में बांटा गया है और इसमें कुल 41 अध्याय हैं।

लेखकों में अधिकतर वे लोग शामिल हैं जो पद्म विभूषण जैसे पुरस्कार से अलंकृत हैं। डा. ओम राज शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन को बारीकी से जानने में यह किताब अहम भूमिका निभाएगी।

हर किसी में इस बात को लेकर जानने की इच्छा रहती है कि उनके देश के प्रधानमंत्री किस तरह से काम करते हैं। इन्हीं सब बातों पर यह किताब आधारित है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...