प्रधानमंत्री कार्यक्रम रद्द घटना: भाजपा इस पर राजनीति कर कांग्रेस को कर रही बदनाम

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पंजाब में प्रधानमंत्री के  निर्धारित कार्यक्रम के रद्द होने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि भाजपा इस पर राजनीति कर कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री के काफिले का सड़क में फंसना  प्रदेश कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिये भाजपा की किसी सोची समझी रणनीति के तहत राजनैतिक षडयंत्र का एक हिस्सा हो सकता जब उन्होंने पाया कि प्रधानमंत्री की रैली का पंडाल खाली पड़ा है उस के बाद भाजपा नेताओं ने दुष्प्रचार शुरू कर दिया।
उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री की पूरी सुरक्षा व्यवस्था गृह मंत्रालय के साथ साथ एसपीजी के पास होती है इसलिए पंजाब सरकार को किसी भी प्रकार से इसके लिये दोषी करार देना तर्कसंगत नही है। राठौर ने पंजाब में पिछले कल प्रधानमंत्री के काफिले के सड़क में फंसने की घटना को गम्भीर बताते हुए कहा है कि इस पर कोई राजनीति टिका टिप्पणी उचित नही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का पंजाब सरकार के अधिकारियों से यह कहना कि वह मुख्यमंत्री का जिंदा लौटने के लिए आभार प्रकट करते है, सरकार के खिलाफ एक बहुत ही अफसोस व अपमान जनक टिप्पणी है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का पद बहुत बड़ा होता है और उनकी सुरक्षा देश के लिए सर्वोपरि होती है,जो पूरी तरह थी। राठौर ने भाजपा का इस घटना पर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण  बताया है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के साथ किये गए अपने सभी समझौतों को तुरंत लागू कर देश के किसानों के साथ न्याय करना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह जानबूझकर कर किसानों के साथ हुए समझौतों को लागू करने में टालमटोल कर रही है।
अगर देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा केंद्र सरकार की एजेंसियाँ नहीं देख रही थीं तो चूक उनकी है इस तरह पंजाब के सुरक्षाबलों पर टिप्पणी कर के भाजपा ने उनका मनोबल गिराने का काम किया है। अपने ही देश के लोगों से प्रधानमंत्री को इतना डरने की ज़रूरत क्या है। गाँव का पंच, प्रधान भी लोगों से मिलते हैं, उन्ही में से एक होते हैं वैसे ही प्रधान मंत्री भी हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान को खंडहर बना दूंगा, पुल और बिजलीघरों को बनाएंगे निशाना, ट्रंप ने फिर दी धमकी

हिमखबर डेस्क अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को...

हिमाचल: परीक्षा पेपर टेंपरिंग की पुष्टि के बाद परिजनों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग, जानें क्या कुछ कहा

हिमखबर डेस्क झंडूता क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योरा...