प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रिहायशी मकानों की स्वीकृति गरीबों एवं जरुरतमंदों के लिए बहुत बड़ी सौगात

--Advertisement--

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रिहायशी मकानों की स्वीकृति हिमाचल के गरीबों एवं जरुरतमंदों केलिए बहुत बड़ी सौगात, लेकिन न्युनतम राशि डेढ़ लाख की जगह तीन लाख किए जाने की मांग- राणा

डोल भटहेड़ – अमित शर्मा

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हिमाचल के गरीब एवं जरुरतमंद परिवारों केलिए रिहायशी आशियाने स्वीकृत करने पर केंद्र की मोदी सरकार का धन्यवाद किया।

धन्यवाद करते हुए कहा कि रिहायशी मकानों की स्वीकृति हिमाचल के गरीब एवं जरुरतमंद परिवारों केलिए रिहायशी आशियाने बनाने के एवज में बहुत ही बड़ी सौगात है। लेकिन मकान बनाने के एवज में योजना के अंतर्गत डेढ़ लाख राशि बहुत ही कम होने से आज की मंहगाई के दौर में एक कमरा भी नहीं बन सकता है।

अतः माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अनुरोध सहित मांग की जाती है कि मकानों के निर्माण के एवज में दी जाने वाली राशि डेढ़ लाख से बढ़ाकर कम से कम तीन लाख की जाए ताकि इस मंहगाई में कम से कम एक कमरे का निर्माण सुविधाओं सहित किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...