प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नियांगल पंचायत को मिला सिर्फ एक मकान

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

ग्राम पंचायत नियांगल के उप प्रधान ठाकुर संदीप सिंह समकड़िया का कहना है कि हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 92364 मकान स्वीकृत हुए हैं लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे पंचायत को केवल एक ही मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत हुआ है और अन्य जगह चालीस चालीस मकान एक ही पंचायतों को स्वीकृत हुए हैं।

ठाकुर संदीप सिंह समकड़िया का कहना है कि जिस तरह से अन्य पंचायतों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिल रहे हैं। उसी तरह हमारी पंचायत को भी घर मिलने चाहिए।

उप प्रधान ठाकुर संदीप सिंह समकड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से केंद्रीय कैबिनेट मिनिस्टर राजीव रंजन सिंह और सांसद राजीव भारद्वाज से अपील की है की हमारी पंचायत में काफी लोग त्रासदी में बेघर हुए हैं और पंचायत में और भी लोग हैं जो काफी गरीब हैं और उनके घर कच्चे हैं।और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए जिससे कि वह अपना घर बना सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एम्स बिलासपुर: 350 करोड़ से बनेगा 300 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक ट्रॉमा ब्लॉक, मिली सैद्धांतिक मंजूरी

बिलासपुर - सुभाष चंदेल  एम्स बिलासपुर में ट्राॅमा सेंटर, ट्राॅमा...

पिस्तौल की नोक पर दुकान में लूट, नकदी और तीन मोबाइल लेकर आरोपी फरार

सोलन/बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के...

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...