प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष मनीष शर्मा के नेतृत्व में वार्षिक स्टेट लेवल बैठक का आयोजन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष शर्मा के नेतृत्व में जिला कांगड़ा में सालाना राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें वार्षिक गतिविधियों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

बास्केटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि पिछले 2 वर्षों में करोना के चलते खेलों की गतिविधियां काफी कम हुई है। लेकिन अब फिर से इन गतिविधियों को शुरू कर दिया गया है।

खेलों के वार्षिक कैलेंडर के द्वारा भी निर्णय लिया गया है कि किस तरह से कहां-कहां पर बास्केटबॉल के टूर्नामेंट करवाए जाने हैं।

इसमें अंडर-19 डिस्टिक मंडी को दी गई है,

अंडर 14 कांगड़ा को दी गई है,

अंडर-16 डिस्टिक सिरमौर को दी गई है,

उन्होंने बताया कि अंडर-14 की नेशनल चैंपियनशिप कांगड़ा में ही होगी। जिसे वह डीएवी कॉलेज के साथ मिलकर आयोजित करवाएंगे।

इसी के साथ बास्केटबॉल खेल के साथ जुड़े व 50 वर्ष से अधिक होने पर बास्केटबाल के सीनियर कोच भी यहां सम्मानित किए गए। जिनमे जे सी कटोच जिन्होंने 1971 से बास्केटबाल खेल में कोच की भूमिका निभानी शुरू की थी।

बलजिंद्र, केएल गर्ग जोकि फाउंडर सदस्य है हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के इनकी सेवाओं को लेकर सभी बाते यहां पर सांझा हुई।

मनीष शर्मा ने बताया कि यह सभी वरिष्ठ सदस्य लगातार अपनी सेवाएं हिमाचल प्रदेश को दे रहे हैं। इनकी सेवाओं को अंडर 14 नेशनल चैंपियनशिप में तमाम खिलाड़ियों को बताया जाएगा वह इसी के साथ एक गोल्डन जुबली की तरह सेलिब्रेशन भी खेलो के दौरान कांगड़ा में किया जाएगा।

जिससे वर्तमान में मौजूद व आने वाली पीढ़ियों को भी पता लगे कि वरिष्ठ व्यक्तियों ने किस प्रकार बास्केटबॉल के खेल में अपना योगदान दिया है।

मनीष शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया कि यह सभी सदस्य आज भी बास्केटबॉल के खेल में अपना पूरा सहयोग व सेवाएं दे रहे हैं।

नगर परिषद मैदान में समय-समय पर कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहती है जिसमें बास्केटबॉल की प्रतियोगिता भी अहम भूमिका निभा रही है।

इन होने वाली प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय व अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। इस दौरान हिमाचल राज्य के अन्य कोच भी मौके पर मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...