प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर का शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी ने किया जोरदार स्वागत

--Advertisement--

शाहपुर, नितिश पठानियां

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर का शाहपुर के रैत कांग्रेस कार्यलय में प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया की अगुबाई में शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के नेतृत्व में पेट्रोल ,डीजल के बढ़ते दामों ओर बढ़ती महगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया और भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ रोष ब्यक्त किया।

 

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ,ब्लॉक् अध्यक्ष सुरजीत राणा सहित ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ,ओर सोशल मीडिया प्रभारी विनय ठाकुर सहित अन्य सोशल मीडिया की टीम ने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर को शॉल टोपी पहनाकर पवन काजल बिधायक को देश राज गौतम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव को भी शाल टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

 

प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ओर प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर के 108 कर्मचारी COVID-19 के लिए समर्पित।प्रभारी-कांगड़ा (108 और 102) विकास,मनु परमार- फार्मासिस्ट ,अमरजीत ठाकुर – फार्मासिस्ट ,विजय – फार्मासिस्ट ,अनुज दीक्षित – फार्मासिस्ट ,अजय परमार- पायलट,विशाल पायलट ,अमित परमार पायलट,राजेश ठाकुर फार्मासिस्ट, जरनैल सिंह – पायलट को शाल पहना कर सम्मानित किया।

 

प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर को ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर के पदाधिकारियों ओर अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए मेने उन लोगो को सगठन में जगह दी जो जमीन से जुड़े है।

 

राठौर ने कहा कि 2022 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी ये प्रदेश की जनता तय कर चुकी है।राठौर ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया की पीठ थपथपाई कहा कि केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर में कांग्रेस पार्टी को मजबूती दी है और शिमला में अगर जरूरत पड़े तो इन्हें मैं शिमला भी बुला लेता हूं।

 

राठौर ने कार्यकर्ताओं को कहा कि शाहपुर की जनता सिर्फ एक बार पठानिया को बिधायक बना कर भेजे।जिससे शाहपुर के विकास में चार चांद लगे।
प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए बोला की प्रदेश सरकार सत्ता के नशे में चूर है और जनता की कोई परबाह नही है।आज प्रदेश में हर बर्ग की जनता इस तानाशाही सरकार से तंग है।जो कि बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामो ,बढ़ती महगाई ,ओर बढ़ती बिरोजगारी को रोकने में नाकाम साबित हुई है।प्रदेश में कानून ब्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।

 

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि करोना काल के संकट में शाहपुर कांग्रेस ने विधानसभा शाहपुर की जनता के साथ कंधे कंधे से कंधा मिला कर चली।हर बूथ में ब्लॉक् कांग्रेस गांधी हेल्पलाइन के जरिये जरूरत मंद लोगों की सेवा की जिससे शाहपुर हल्के की जनता ने अपने आप को अकेला नही समझा। पठानिया ने कहा कि शाहपुर की जनता इस प्रदेश सरकार से तंग आ चुकी है।और आने वाले 2022 के चुनावों में जनता कांग्रेस पार्टी की सरकार को सत्ता में लाएगी।

 

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा, ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, ठाकुर वरयाम सिंह, बरिष्ठ कांग्रेस नेता, रणजीत चौटाला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष एव जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, सरिता सैनी प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, विजय ठाकुर, प्रदीप बलोरिया, जिला परिषद सदस्य पंकज कुमार, युवा ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, परिषद सदस्य रितिका शर्मा, हितेष चौधरी पंचायत समिति,मनोज कुमार पंचायत समिति,रेशमा देवी पंचायत समिति,रचना देवी पंचायत समिति,सुमन देवी पंचायत समिति,चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह,चंगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुलेरिया, अमर सिंह,कैप्टन जनमेज सिंह,प्रधान अजय बबली,अनूप बलोरिया,सुरेश मेहरा,प्रधान तिलक राज,कैप्टन सिमर सिंह,रजिंदर शर्मा उप प्रधान,अक्षय कुमार पूर्व पंचायत समिति,पप्पू उप प्रधान, कुसम लता,चंद्र किरण बाला,पूर्व उप प्रधानअमर नाथ,पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष अश्वनी चौधरी,संजय शर्मा,शशि कांत शर्मा,शेर सिंह,सुभाष चंद,मंजीत सिंह,प्रधान इंदर जीत, आदि गणमान्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की डाॅक्यूमैंट वैरीफिकेशन स्थगित, नया शैड्यूल जारी

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल में हो रही भारी बारिश,...

हिमाचल के पूर्व DGP आईडी भंडारी का निधन, IGMC में ली अंतिम सांस, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक...

कुतिया के भौंकने से सचेत हुआ परिवार, पीछे जाकर देखा तो गिर रहा था पहाड़

हिमखबर डेस्क  मंडी शहर के पड्डल वार्ड में एक हैरान...

ऊना के युवा सीखेंगे आपदा प्रबंधन, मुसीबत की घड़ी में बढ़ेंगे मददगार हाथ

ज्वाली - शिवू ठाकुर  आपदा की घड़ी में मददगार हाथ...