प्रतिभा सिंह बोली, बिलासपुर AIIMS के लिए वीरभद्र सरकार ने उपलब्ध करवाई थी जमीन

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के शुभारंभ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 2017 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इस संस्थान को भूमि व अधोसंरचना उपलब्ध करवा कर इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया था।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का एक सपना था कि प्रदेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की स्थापना हो,वह आज  साकार हुआ है,इसके लिए प्रदेश बधाई के पात्र है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में होइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की सोच भी वीरभद्र सिंह की थी। उन्होंने इसके निर्माण के लिये समय समय पर बहुत प्रयास किये। उन्होंने कहा कि आज इस कॉलेज के खुलने से भी प्रदेश में युवाओं को हाइड्रो इंजीनियरिंग करने में लाभ होगा।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा अब जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहें है ऐसे में इन योजनाओं से राजनैतिक लाभ लेने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की गाथा को कांग्रेस ने शुरू किया था,जो आगे भी जारी रहेगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन में अपने पुराने संस्मरणों को तो याद तो किये पर प्रदेश के लोगों से किये पूर्व में अपने वादों पर कुछ नही बोले,जो प्रदेश के साथ एक बड़ा धोखा है। उन्होंने कहा कि इस बार भी प्रधानमंत्री ने प्रदेश के लिये ऐसी कोई सौगात नही दी,जिससे प्रदेश में बिगड़ती अर्थव्यवस्था पटरी पर लाने को मदद मिलती।

उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार व प्रदेश में वीरभद्र सिंह सरकार ने आईआई टी मंडी,प्रदेश में आईआईआईटी हमीरपुर आईआईएम नाहन सहित पांच मेडिकल कॉलेज चम्बा,हमीरपुर, मंडी व नाहन कांग्रेस की देन रहें है,न कि भाजपा के।

प्रतिभा सिंह ने भाजपा नेताओं ने अपनो सम्बोधन में सत्ता की रिवाज बदनले की बात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश में लोगों ने सरकार बदलने का पूरा मन बना लिया है।

बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर भाजपा नेताओं का एक शब्द भी न बोलने से साफ है कि भाजपा को इस जटिल समस्या से कोई लेना देना नही,उन्हें इसकी कोई चिंता नही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर प्रदेश के लोगों को मायूस किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...