पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थीयों का विधानसभा के बाहर प्रर्दशन, सरकार से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में देरी होने से सरकार के खिलाफ आज शिमला विधान सभा के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से प्रर्दशन किया।अभ्यर्थियों ने 6 महीने पहले परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। जबकि 14 जुलाई से टाइपिंग टेस्ट भी शुरू हो गया था लेकिन हाई कोर्ट के निर्देश के बाद भर्ती आगे नहीं बढ़ पाई है।

सरकार हाई कोर्ट में सही पक्ष नहीं रख पाईजिस वजह से अभ्यर्थी अब मानसिक तनाव में हैं। अभ्यर्थियों ने बताया कि लगभग 3 साल भर्ती प्रक्रिया को होने वाले हैं और अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।19 हजार परिवार भर्ती प्रक्रिया के आगे बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।

लेकिन सरकार की इच्छाशक्ति भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की नहीं लग रही है। कई बार मुख्य्मंत्री से आग्रह किया गया है और आज भी मुख्यमंत्री से भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने की मांग को लेकर विधान सभा आए हैं। सरकार समय सीमा तय कर भर्ती प्रक्रिया पूरा करें या भर्ती करने से इंकार करें ताकि अभियार्थियो को स्थिति स्पष्ट हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...