
चुवाडी – भूषण गुरुंग
पैराडाइज सेंटर में हिमकॉन शिमला के माध्यम से 60 अनुसूचित जाति की महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 3 महीने का चलेगा और प्रशिक्षण पूरा करने के वाले अभ्यार्थियों लाभार्थियों को एनएसएफडीसी के द्वारा 4500 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा।
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश राज्य स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक वितीय साक्षरता केंद्र चुवाड़ी की ओर से भी पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर चुवाडी मै वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम नवाडॅ के तहत एफआईएफ द्वारा आयोजित किया है।
इस शिविर में लगभग बैंक की चुवाड़ी शाखा के प्रबंधक विचित्र सिंह ठाकुर शिविर ने उपस्थित लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जैसे कि आरडी, एफडी, जेएलजी,सेल्फ हेल्प ग्रुप ,मोबाइल बैंकिंग का महत्व, हिम पैसा ऐप, पीएमएसबीवाई व पीएमजेजेबीवाई बीमा योजना इत्यादि और अन्य ऋण योजना जैसे कि वाहन ऋण, गृह ऋण ,व्यक्तिगत ऋण ,केसीसी ऋण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ऋण, मुद्रा ऋण पीएमईजीपी ऋण इत्यादि के बारे में बताया।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए चुवाडी शाखा के प्रबंधक विचित्र सिंह ठाकुर शिविर 4 बचत खाते, बीमा योजना के अंतर्गत 5,5 व पीएमएसबीवाई व पीएमजेजेबीवाई के प्रपोजल स्वीकृत किए।
शिविर में कैशलैस बैंकिंग के बारे में भी लोगों को बताया गया। शिविर में 3एटीएम प्रपोजल और1ऐप” के प्रपोजल स्वीकृत किये गये।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी आरती खन्ना और हिमकॉन से वरिष्ठ परियोजना अधिकारी अमित शर्मा पैराडाइज से अजय चंबियाल शिवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
