पैराग्लाइडिंग का रोमांच और जोखिम : बीड बिलिंग से उड़े तीन विदेशी, हेलीकॉपटर से रेस्क्यू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने वाले तीन विदेशी पैराग्लाइडर पायलट कुल्लू जिला में फोजल की ऊंची पहाड़ियों में फंस गए। जानकारी के अनुसार, ये तीनों पायलटों में से एक यूके, दूसरा न्यूजीलैंड और तीसरा ऑस्ट्रेलिया का नागरिक है। दिशा भटकने के कारण वे करीब `15 फीट की ऊंचाई पर फंस गए थे। एक पायलट को चोट लगने का भी समाचार है।

रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पायलटों को निकालने के लिए एक हेलीकॉप्टर की मांग की, जिसके बाद फंसे हुए पायलटों को सुरक्षित बचा लिया गया। पायलटों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। बीड़ बिलिंग में आगामी पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप की तैयारियां भी जोरों पर हैं।

यह वर्ल्ड कप 2 से 9 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें दुनिया भर के 32 देशों से 150 पायलटों ने भाग लेने के लिए आवेदन किया है। इसमें भारत के 25 पायलट भी शामिल हैं। खास बात यह है कि अब तक करीब 10 महिला पायलटों ने भी इस प्रतियोगिता में रुचि दिखाई है।

बीड़ बिलिंग एक बार फिर पैराग्लाइडिंग के रोमांच और जोखिम को दर्शा रहा है, जहां दुनियाभर के पायलट अपनी उड़ानों का कौशल दिखाने के लिए तैयार हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान की टीम ने अंजाम दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...