पेड़ की टहनी गिरने से प्रवासी बाल बाल बचे

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

नगर पंचायत शाहपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे आज सुबह एक विशाल पेड़ की बड़ी टहनी अचानक टूट कर नीचे लोहे का काम करने वाले प्रवासियों द्वारा लगाए गए टेंट पर गिर गई। वहीं इसमें रह रहे लगभग 15 सदस्यों का परिवार टहनी गिरने से बाल बाल बच गया नही तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

कांग्रेस नेता एवं पूर्व शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी चौधरी ने कहा कि आज यह बड़ा हादसा भी हो सकता था। उन्होंने सबंधित विभाग से अपील की है कि पेड़ की अन्य टहनियों सहित पेड़ भी खोखला (जर्जर) हो चुका है। यह किसी भी समय गिर सकता हैं और कोई बड़ा हादसा हो सकता है इसलिए इसे शीघ्र काटा जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय में UPSC-HPSC की मुफ्त कोचिंग, युवाओं को मिलेगा मौका

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में UPSC और HPSC परीक्षाओं की...