पेट्रोल डीजल पर खरबों रूपये लूटकर 2 रूपये की कटौती ऊँट के मुँह में जीरा – एन के पंड़ित

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एन के पंड़ित ने पेट्रोल -डीजल पर खरबों रूपये लूटकर मात्र 2 रूपये की कटौती करना ऊँट के मुँह में जीरा है जो देश की जनता के साथ भद्दा मजाक है !

एन के पंड़ित ने मीडिया को जारी व्यान में केंद्र की मोदी सरकार पर ताबड़तोड़ बड़ा राजनीतिक हमला करते हुए कहा की आज कच्चे तेल की कीमतों में भारी कटौती के बाबजूद काम से कम पेट्रोल डीजल के दाम में 15-20 रूपये की कटौती होनी चाहिए थी पर पूरी बीजेपी तो देश के लोगों को गुमराह करके मात्र 2 रूपये की कटौती पर ऐसे उछल रही है जैसे उन्होंने मछली की आँख पर बहुत बड़ा तीर मार दिया है उन्होंने कहा पेट्रोल डीजल पर बीजेपी ने देश के लोगों से खरबों रूपये लूटकर मामूली सी राहत दी है !

एन के पंड़ित ने पेट्रोल डीजल की 2 रूपये की कटौती पर बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए चुटकी लेते हुए बीजेपी पर कटास करते हुए कहा की बीजेपी तो ऐसी पार्टी है की बीजेपी पहले आँखे छीन लेती है फिर चश्मा दान करती है !

मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तेज तर्रार ब्रांड फायर प्रवक्ता एन के पंड़ित ने कहा की बीजेपी में अगर दम है तो देश में चुनाव आचार सहिंता लगने से पहले मोदी सरकार पुरे देश में रसोई गैस सिलिंडर 500 रूपये और पेट्रोल डीजल को 60-65 रूपये करे जो कांग्रेस सरकार में मिलता था पंड़ित ने मोदी सरकार को उनके नारे की याद दिलाई जिसमे मोदी ने कहा था की बहुत हुई महँगाई की मार अब की बार मोदी सरकार उस नारे का अब क्या हुआ !

मण्डी सदर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एन के पंड़ित ने महिलाओं से अपील की है की इंदिरा गाँधी लाड़ली बहना योजना की अधिसूचना हिमाचल प्रदेश में लागु हो गयी है तथा पात्र महिलायें अपना 1500 रूपये का फार्म भरकर तहसील कल्याण अधिकारी सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग में अपने दस्तावेजों सहित जमा करवार हिमाचल सरकार की इस योजना का लाभ उठायें !

एन के पंड़ित ने इस योजना को लागु करने पर मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह सुखू का आभार जताते हुए अपील की है की अब जल्दी ही प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री विजली गारंटी को भी लागु करने का प्रयास करे पंड़ित ने कहा की आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस चारों सीटें जीतकर बीजेपी को चित करेगी तथा अनुराग सहित बीजेपी के चारों प्रत्याशी हारेंगे !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...