पूर्व सांसद व मंत्री राजन सुशांत की AAP में वापसी, पार्टी को मिला बड़ा चेहरा

--Advertisement--

Image

मंडी, 10 सितंबर – डॉली चौहान

हिमाचल में आम आदमी पार्टी को बड़ा चेहरा मिल गया है। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से पूर्व सांसद एवं मंत्री राजन सुशांत ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। यूं कहा जाए कि राजन सुशांत की पार्टी में वापसी हो गई है। शुक्रवार को राजन सुशांत ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में मंडी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

दरअसल, कांगड़ा को हिमाचल विधानसभा की चाबी माना जाता है। हिमाचल के चुनाव में कांगड़ा जिले का एक बहुत बड़ा महत्व होता है। यहां विधानसभा की 15 सीटें हैं, जो सरकार बनने या गिरने की दिशा तय करती है। ऐसे में आम आदमी पार्टी को राजन सुशांत का मिलना एक बहुत बड़ा पॉजिटिव हो सकता है।
2017 में आप से लड़ा था चुनाव
वर्ष 2017 में हुए हिमाचल विधानसभा चुनावों में राजन सुशांत ने फतेहपुर से चुनाव लड़ा था। इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2017 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से भी किनारा कर लिया था।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...