पूर्व विधायक बोधराज को दी अंतिम विदाई, पंचायत उपप्रधान पद से शुरू किया था राजीतिक करियर

--Advertisement--

Image

इन्दौरा – शम्मी धीमान

गंगथ (अब इंदौरा) विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे बोधराज का सोमवार दोपहर बाद निधन हो गया। आज मंगलवार दोपहर को मोहटली में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इंदौरा की विधायक रीता धीमान, विधायक गगरेट राजेश ठाकुर, पूर्व सांसद चंद्र कुमार, पूर्व विधायक अजय महाजन, एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम व प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया सहित अन्‍य नेताओं व अधिकारियों ने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी।

पूर्व विधायक बोधराज काफी समय से बीमार थे और उनका इलाज किया जा रहा था। वह 1990 से 1995 तक मोहटली पंचायत के उपप्रधान व 1995 से 1999 तक जिला परिषद सदस्य भी रहे थे। कांग्रेस ने उन्हें 1999 में पार्टी टिकट दी थी लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके थे।

2003 में फिर से कांग्रेस ने बोधराज को अपना चेहरा घोषित किया था और उन्होंने जीत हासिल की थी। उस समय गंगथ के निर्वाचन क्षेत्र आरक्षित होने के कारण बोधराज के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में केस दायर किया गया था। इस कारण वह आरक्षित दस्तावेज नहीं दिखा पाए थे और उनकी विधायक की सदस्यता को रद कर दिया था। बोधराज पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के काफी चहेते थे। पूर्व विधायक का एक बेटा पंकज कुमार है और वह स्टोन क्रशर चलाते हैं।

पूर्व विधायक के निधन पर इंदौरा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय महाजन, करण सिंह पठानिया, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मनकोटिया, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कटोच, हिमाचल किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल चंबयाल, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मलेन्द्र राजन, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश कटोच, पीसीसी डेलीगेट सदन शर्मा व मोहटली पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेंद्र राजू ने शोक जताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वन माफिया के हौसले बुलंद, खैर के 32 पेड़ों पर चलाया कटर, विभाग और पुलिस की नींद हराम

बिलासपुर - सुभाष चंदेल  बिलासपुर जिले में वन माफिया के...

नाहन में होगा राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह, सीएम सुक्खू होंगे चीफ गेस्ट

सिरमौर - नरेश कुमार राधे  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य...

हाइट कॉलेज शाहपुर में राज्य स्तरीय तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी रहे मुख्यातिथि, शाहपुर के...