पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को अगवा कर जान से मारने की धमकी, बंगाणा पुलिस ने शुरू की जांच

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा 

प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रहे वीरेंद्र कंवर को अगवा करने की धमकी मिली है। मामले को लेकर पूर्व मंत्री ने मामले की शिकायत बंगाणा पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि तीन दिन के भीतर दो बार कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम धर्मेंद्र बताया और अलीगढ़ से होने का दावा किया, हालांकि जब नंबर को ट्रूकॉलर पर चेक किया गया, तो उसमें इरफान खान नाम दिखाई दिया, जिससे संदेह और भी गहरा हो गया है।

कंवर ने बताया कि दोनों बार आए कॉल में जान से मारने व अगवा करने की बात कही है, जिसकी शिकायत बंगाणा पुलिस को कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के बोल 

उधर, जिला पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के अनुसार शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। मोबाइल नंबर की ट्रेसिंग कॉल रिकॉर्डिंग का विश्लेषण और साइबर सेल की मदद से पुलिस जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...