
बकलोह – भूषण गुरुंग
स्वामी हरिगिरी जी महाराज के संन्यास आश्रम ककीरा मे स्वामी हरीगिरी के पुण्य तिथि में 53वे वार्षिक महा रुद्र यज्ञ का समापन किया गया। जिस में स्वामी के परम भक्त गोविंद भाई ओझा मुख्या जजमान थे। वही विशेष अतिथि के रूप मे हिमाचल प्रदेश कॉग्रेश को मुख्या प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया ने अपनी हाज़िरी भारी औऱ इस महारुर्द्र यज्ञ मे पूर्णाहुति डाल कर अपने आप को सौभग्या समझा।
आज अंतिम दिन परम भक्त गोविंद भाई ओझा मुख्या जजमान के द्वारा 53 वा वार्षिक महा रुर्द्र यज्ञ 31 ब्रामणो के अगुवाई मे पूरे मंत्रो उच्चारण के साथ 5 दिवसीय महा रुद्र यज्ञ का पूर्णहुति डाल कर समापन किया गया। जिस मे हजारो के तादाद में भक्तों के द्वारा महा रुद्रा यज्ञ मे आहुति डाल कर अपने आप को शोभागया माना।
इस मौके में स्वामी के सैकड़ो भगत लोग देश और विदेश से स्वामी के पुण्यतिथि मे आये हुए थे। इस के बाद सभी लोगो के लिए भंडारा का आयोजन किया गया था।
स्वामी के परम भक्त भारत भाई ओझा ने बताया कि यह यज्ञ को करवाने का मुख्य उदेश्य विश्व शांति के लिए औऱ देश को महामारी से बचाने के लिये किया जाता है। कल 25 तारिक रात को माई के जागरण का आयोजन किया गया है। जिस मे नरेन्द्र चंचल के शागिर्द विक्की चंचल औऱ सोनू तिलक धारी महामाई का गुणगान करेंगे।
