पुलिस सब इंस्पेक्टर पर FIR, महिला से बदसलूकी का आरोप

--Advertisement--

पुलिस सब इंस्पेक्टर पर FIR, महिला से बदसलूकी का आरोप

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला में एक महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस महकमे के एक सब इंस्पेक्टर पर उनसे दुर्व्यवहार करने का आरोप जड़ा है। छोटा शिमला थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिमला निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बुधवार की शाम वह अपनी एक सहेली के साथ छोटा शिमला स्थित अपने दफ्तर से निकलकर बच्चे के लिए कपड़े खरीदने बाजार जा रही थी। उसी समय ओक ओवर की दिशा से आ रहे पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और कहा कि अब मैं कोर्ट से फ्री हो गया हूं, तुम सबको देख लूंगा।

यह सुनकर वह डर गई। पीड़िता के मुताबिक़ आरोपित ने उसे धमकी भी दी और पहले भी वो कई बार धमका चुका है।पीड़िता की इस शिकायत के आधार पर छोटा शिमला पुलिस स्टेशन में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...