पुलिस ने चोरी मामले के आरोपी को होशियारपुर से दबोचा, कोर्ट ने 3 दिन के रिमांड पर भेजा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हमीरपुर के नादौन चौक में शुक्रवार रात को एक दुकान में चोरी करके भागे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी की पहचान सूरज पाल उर्फ बादल पुत्र राज कुमार निवासी गांव गटूई डाकघर रामपुर बसंत तहसील तिलहर जिला शहाजहापुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

सदर पुलिस ने आरोपी को रविवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी से चोरी किए गए 2 लैपटॉप बरामद किए गए हैं, जबकि नकदी और चांदी के सिक्कों बारे उससे पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि चोरी के इस मामले की शिकायत पारस शर्मा पुत्र भूपेंद्र शर्मा गांव व डाकघर अणु खुर्द जिला हमीरपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें शिकायतकर्त्ता ने उसकी नादौन चौक स्थित दुकान से 2 लैपटॉप, मोबाइल फोन, नकदी और कुछ चांदी के सिक्के चोरी करने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने नजदीकी सीसीटीवी फुटेज खंगाली और उस आधार पर आरोपी को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र 21 साल बताई जा रही है।

एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी को होशियारपुर (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से माननीय कोर्ट द्वारा उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी हुए हैं। आरोपी से 2 लैपटॉप बरामद कर लिए हैं, जबकि अन्य सामान बारे पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सतनाम सिंह ग्रोवर ने रेड क्रॉस सोसाइटी को भेंट किया 50 हजार रुपये का चैक

प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी सतनाम सिंह ग्रोवर ने सामाजिक...