पुलिस ने चिट्टा समेत गिरफ्तार किए पिकअप सवार दो युवक

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

करसोग में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई चल रही है। इसी कड़ी में देर रात करसोग में दो स्थानीय युवकों से 6.4 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करसोग से चार किलोमीटर की दूरी पर मतेहल(डिब) के पास एक पिकउप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी चालक हड़बड़ा गया व गाड़ी भगाने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने पिकआप गाड़ी एचपी 30 -6020 में बैठे दोनों युवकों को धर दबोचा।

पुलिस टीम ने एएसआइ हेतराम वर्मा के नेतृत्व में मतेहल में गश्त के लिए पहुंची हुई थी। उक्त गाड़ी की तलाशी के दौरान 6.4 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। जिस पर पुलिस ने गाड़ी समेत दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज आगामी कार्रवाई अमल में ला दी है।

थाना प्रभारी करसोग श्याम लाल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया पुलिस ने रात करीब साढ़े 10 बजे एएसआई हेतराम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। दोनों युवकों की पहचान चालक टीकम सिंह निवासी लठेहरी भन्थल व भवनिश गांव क्यारगी करसोग के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...