पुलिस ने गुप्त सूचना पर कमरे में दी दबिश, चिट्टे की खेप सहित पंजाब का युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

पुलिस ने गुप्त सूचना पर कमरे में दी दबिश, चिट्टे की खेप सहित पंजाब का युवक गिरफ्तार

कुल्लू – अजय सूर्या

पुलिस थाना मनाली के अंतर्गत पंजाब के एक युवक को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना के अन्वेषण अधिकारी हैड कांस्टेबल जगदीश जब अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे तो इस दौरान उन्हें सूचना मिली  कि एक व्यक्ति मनाली में गोंपा रोड के पास किराए के मकान में रहता है जोकि परचून में चिट्टा बेचने का काम करता है।

पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान युवक के कमरे से 62.88 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मनाली थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी की पहचान अमृत पाल सिंह (24) पुत्र केवल सिंह निवासी गांव खालरा, तहसील पट्टी व जिला तरनतारन पंजाब के रूप में की गई है।

डीएसपी केडी शर्मा के बोल

मामले की पुष्टि डीएसपी केडी शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इस वर्ष की यह अब तक की सबसे बड़ी चिट्टे की खेप पकड़ी गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह ये चिट्टे की खेप कहां से लाया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...