पुलिस ने की कार्यवाही ग्राम चिट्टे संग युवक दबोचा

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

हरोली पुलिस टीम ने पंडोगा में 3.80 ग्राम चिट्टे संग युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को पुलिस टीम जब क्षेत्र में दौरे पर थी। तभी ऊना होशियारपुर मुख्य मार्ग के गांव पंडोगा में पुलिस ने युवक को चिट्टे संग पकड़ा।

मुख्य मार्ग पर वनखंडी की चढ़ाई पर पुल के नज़दीक जब पुलिस टीम जा रही थी तो वहां पर युवक अकेला बैठा हुआ था।

पुलिस को अचानक देखकर उसने अपनी जेब से कुछ निकालकर अपने पैर के नीचे दबा लिया पुलिस को जब शक हुआ तो उसके पास जाकर उसी से उस दबाए हुए पाउच को उठवाया और चैक किया तो उसमें चिट्टा बरामद हुआ ।

जिसे तोलने पर वह 3.80 ग्राम प्राप्त हुआ पुलिस टीम में तत्काल इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी और दिशानिर्देश पाने के उपरांत युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए युवक की पहचान यू.पी के जिला बरेली के निवासी ऋषि पाल उम्र लगभग 23 वर्ष है। जिसकी रिहायश झलेड़ा जिला ऊना के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...