
इन्दौरा- व्यूरो रिपोर्ट
पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने यह शराब छन्नी इंदौरा निवासी राजिंद्र कुमार के यहां से बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। यह जानकारी थाना प्रभारी डमटाल ने दी। पुलिस ने शराब को नष्ट करवा दिया है व आरोपित के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
वहीं एक अन्य मामले में बैजनाथ पुलिस ने बड़कुट में डोली टकरोड़ निवासी संजीव कुमार की दुकान से 36 सौ मिलीलीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने इन दिनों अवैध शराब व नशे की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया है।
