पुलिस थाना शाहपुर के प्रभारी हेमराज शर्मा सेवानिवृत हुए

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

आज दिनांक 1 मई 2021 को पुलिस थाना शाहपुर के प्रभारी हेमराज शर्मा सेवानिवृत हो गए । आज उन्हें सादे समारोह के दौरान  पुलिस कर्मचारियों व अधिकारीयों द्वारा भावपूर्ण विदाई दी गई । इस दौरान कई स्थानीय लोग भी मौजूद थे । हेमराज शर्मा ने 37 वर्ष तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएँ दी । वह टिप्परी गावं जिला कुल्लू के रहने वाले हैं। उन्होने  पुलिस विभाग में 15 नवम्बर 1984  में बतौर आरक्षी अपने पद की शुरुआत की थी ।

पुलिस विभाग में  पिछले 37 वर्ष के दौरान वह जिला कुल्लू , किनौर, मंडी, हमीरपुर, सोलन, ऊना व कांगड़ा जिला में भी रहे । इस दौरान पुलिस चौकी पंडोह के प्रभारी भी रहे, वहीं थाना हमीरपुर, थाना सदर मंडी, थाना धर्मपुर सोलन व थाना बल मंडी में अन्वेक्षण अधिकारी के तौर पर तथा आनी व मनाली थाना में बतौर मुख्या लिपिक भी अपनी सेवाएँ दी । चार मार्च 2019 को बतौर थाना प्रभारी शाहपुर उनकी नियुक्ति हुई । अपने सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट व प्रशंशनीय सेवाओं के लिए उच्च अधिकारियों द्वारा समानित भी किया गया और जिसके लिए इन्हें 44 प्रमाण पत्र दिए गये ।

शाहपुर में थाना प्रभारी रहते क्षेत्र में काफी हद तक अपराधों पर लगाम लगी व अवैध खनन करने वालों तथा नशा माफिया पर शिकंजा कस कर रखा । उन्होने थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध नशे के कारोबार को बंद किया । उन्होने लोगों से भी तालमेल बनाये रखा और पुलिस की अच्छी  छवि बनाने में कामयाब रहे । कोरोना काल के दौरान बेहतर सेवाए देने के लिए सरकार द्वारा इन्हें सम्मानित भी किया गया । हेमराज शर्मा ने शाहपुर क्षेत्र की जनता का सहयोग  के लिए आभार भी जताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...