कोटला – स्वयम
पुलिस चौकी कोटला में संजीव धामी ने पुलिस चौकी की कमान संभाल ली है। संजीव धामी इससे पहले पुलिस थाना ज्वाली सेवाएं दे चुके हैं।
उन्होंने कहा कि नशा व खनन माफिया पर शिकंजा कसा जाएगा। और जनता के सहयोग से ही यह कार्य किया जाएगा। और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए जाएंगे। और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ा जाएगा।
उन्होंने खनन व नशा माफिया को चेताया है कि वह वाज आ जाए अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

